हरदोई, जून 5 -- हरदोई। जिला न्यायालय परिसर में गुरुवार को 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम किया। कार्यक्रम में जिला जज रीता कौशिक ने न्यायिक अधिकारियों एवं वन विभाग के अधिकारियों के साथ पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अपर जिला जज ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, कुसुम लता, शैलेंद्र यादव, मनमोहन सिंह, भूपेंद्र प्रताप, दिनेश गौर, अर्शी नूर तथा लवलेश कुमार ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। वन विभाग की ओर से प्रमोद कुमार, विकास पटेल, हरिनाम सिंह तथा सूर्यांश त्रिवेदी मौजूद रहे। कार्यक्रम में कोर्ट मैनेजर अरविंद श्रीवास्तव सहित न्यायालय के अधिकारी और कर्मचारियों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। यह भी पढ़ें- जिला जज एवं न्यायधीशों ने न्यायालय परिसर में लगाए पौधे यह भी पढ़ें- जिला न्यायालय परिसर में किया पौधरोपण...