बाराबंकी, जनवरी 3 -- सिरौलीगौसपुर। श्री समर्थ साहेब जगजीवन दास बड़े बाबा की पौष मास की पूर्णिमा में आस्था का सैलाव उमड़ पड़ा। हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र अभरन सरोवर में आचमन कर स्वामी जी की समाधि पर चादर प्रसाद चढा कर मनवांछित फलों की कामना की। तत्पश्चात श्रद्धालुओं ने श्रीकोटवाधाम चौराहे पर स्थित हनुमान जी ब्रहृमदेव व न्याय के देवत शनिदेव महराज की पूजा अर्चना किया। श्रद्धालुओं ने देव वृक्ष पारिजात, कुन्तेश्वरधाम में पूजा अर्चना कर रोजी-रोजगार में बरकत एंव विश्वमानव कल्यांण की कामना किया। गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, सीतापुर, बाराबंकी, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर इत्यादि जनपदों से कडाके की ठंण्ड में श्रद्वा पूर्वक पंहुचे श्रद्धालुओं ने महन्त विशाल दास, अमान दास, सोनी दास, राजेश दास, फरहरी बाबा, भोला दास, महरादास से आर्शीवाद प्राप्त किया।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.