रौशनगंज में कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में मातम
गया, जून 14 -- रौशनगंज थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव में सड़क हादसे में एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी कामता सिंह चंद्रवंशी (60) के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार कामता सिंह चंद्रवंशी शनिवार को डुमरिया-पटना स्टेट हाईवे-69 के किनारे टहल रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रहे एक चारपहिया वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार शुरू किया, लेकिन इलाज के दौरान रविवार को उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। स्थानीय मुखिया अनवर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.