नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- यूपी के शाहजहांपुर में पुलिस की वर्दी का रौब दिखाकर जलालाबाद कानून गोयान कस्बे के व्यापारी सुंदरम क्षत्रिय से दो लाख वसूलने के मामले में चार सिपाहियों को एसपी सौरभ दीक्षित ने सेवा से बर्खास्त कर दिया। तिलहर में तैनात चारों सिपाही जलालाबाद पहुंचकर सर्राफ को बिना किसी लिखित तहरीर, सक्षम अधिकारी के आदेश अथवा वैधानिक अभिलेख के पकड़ा था। इसके बाद स्मैक रखकर डराया और दो लाख रुपये लेकर छोड़ा था। पुलिस अधीक्षक के इस ऐक्शन से विभाग में हड़कंप मच गया। छह सितंबर को संदरम क्षत्रिय ने थाना परशुरामपुरी में तहरीर देकर तिलहर थाने पर तैनात अरुण चितौड़िया, तुषार, पंकज और वीरेंद्र पर अनैतिक व्यवहार करने और रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। शिकायतकर्ता के अनुसार, रिश्वत लेने के बाद उसे छोड़ दिया गया। एसपी सौरभ दीक्षित ने मामले का तत्काल...