खगडि़या, मार्च 16 -- अलौली, एक प्रतिनिधि। अलौली प्रखंड के रौन गांव में रविवार को तीन दिवसीय विद्या विस्तार सरस्वती गायत्री महायज्ञ सह संस्कार समारोह की शुरुआत कलश शोभा यात्रा के साथ ही शुरु हो गई है। बताया जा रहा है कि माता भगवती शताब्दी वर्ष 2026 के अवसर पर तीन दिवसीय महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर शांतिकुंज हरिद्वार से आई ब्रह्मवादिनी बहनों की टोली ने कलश यात्रा का महत्व बताते हुए महिलाओं से विद्या विस्तार और संस्कारवान पीढ़ी निर्माण के अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 राष्ट्र जागरण का समय है और भारत की नारियों को जागृत कर सशक्त परिवार, स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र बनाने का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम में शांतिकुंज प्रतिनिधि टोली की नायिका मीनाक्षी वर्मा, सहयोगी सदस्य अनीता दीदी, उषा दीदी, गायक नंदल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.