देवरिया, अप्रैल 14 -- देवरिया, निज संवाददाता। सोमवार को अखिल भारतीय रौनियार समाज ने निबंधन कार्यालय के सामने सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में चयनित रौनियार समाज के एक दर्जन होनहारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अखिल भारतीय रौनियार समाज के प्रांतीय अध्यक्ष दिलीप कुमार वैश्य व विशिष्ट अतिथि वैश्य लाल बाबू रौनियार ने महाराजा हेमचंद्र विक्रमादित्य के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उसके बाद मेधावियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि मेहनत व लगन से कठिन से कठिन लक्ष्य को भी हासिल किया जा सकता है। परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। संचालन राष्ट्रीय अध्यक्ष वैश्य पारसनाथ गुप्त ने किया। सम्मानित होने वालों में साकेत कुमार गुप्ता, डॉ पंकज कुमार गुप्ता, डॉ अमन कुमार रौनियार, डॉ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.