गोड्डा, अप्रैल 16 -- पथरगामा प्रतिनिधि: पथरगामा प्रखंड के बारकोप मोड़ स्थित मंडप विवाह भवन में रौनियार समाज की प्रखंड स्तरीय बैठक का आयोजन प्रखंड अध्यक्ष सोनू कुमार भगत के नेतृत्व में किया गया। बैठक में समाज को संगठित एवं मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। इनमें प्रत्येक माह नियमित बैठक आयोजित करने, रौनियार धर्मशाला के निर्माण, तथा समाज के आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने जैसे विषय प्रमुख रहे।इस अवसर पर जिला संयोजक शशि कुमार रौनियार ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को मुख्यधारा में लाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने सभी सदस्यों से एकजुट होकर समाज के विकास में योगदान देने की अपील की।बैठक में जिला उपाध्यक्ष कुमोद रंजन, जीवन कुमार मशाल...