रामगढ़, मार्च 15 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि रौनियार वैश्य समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश शंकर गुप्ता ने रविवार को दिल्ली से झारखंड के प्रसिद्ध शक्तिपीठ सिद्धपीठ रजरप्पा मंदिर पहुंचकर सपरिवार मां छिन्नमस्तिका की विशेष पूजा-अर्चना की। उन्होंने समाज की सुख-समृद्धि, उन्नति और आपसी एकता के लिए मंगलकामना की। मंदिर परिसर में दर्शन के उपरांत मंदिर के पुजारी ने उन्हें चुनरी ओढ़ाकर आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर राजेश शंकर गुप्ता ने कहा कि शक्तिपीठ रजरप्पा की महिमा अपरंपार है और यहां आकर उन्हें आध्यात्मिक शांति और ऊर्जा का अनुभव हुआ। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण और सामाजिक कल्याण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली से लेकर रामगढ़ तक रौनियार समाज को एक सूत्र में पिरोना उनकी प्राथमिकता है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.