सासाराम, अक्टूबर 7 -- डेहरी, एक संवाददाता। सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित्य हेमू की जयंती एवं विजय दिवस पर बुधवार को डेहरी में रौनियार वैश्य समाज की ओर से भव्य रथयात्रा निकाली गई। अम्बेडकर चौक से निकली रौनियार एकता रथ यात्रा बाबूगंज, डेहरी थाना चौक होते हुए अनुमंडल कार्यालय पहुंची, जहां सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान समाज के लोगों ने हेमू के शौर्य, वीरता और राष्ट्र के प्रति योगदान को याद करते हुए उनके सम्मान में डेहरी में आदमकद प्रतिमा लगाने की मांग उठाई। यह भी पढ़ें- Ranchi News: सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित्य स्मृति दिवस पर दी श्रद्धांजलि

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...