अयोध्या, जून 13 -- अयोध्या। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने थाना रौनाही क्षेत्र के अंतर्गत अस्थायी नवीन पुलिस चौकी कांटा चौराहा स्थापित करने का आदेश जारी किया है। नई चौकी के गठन से क्षेत्र में पुलिस की पहुंच बढ़ेगी तथा आमजन को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध हो सकेगी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार चौकी कांटा चौराहा के संचालन से क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आपात स्थितियों में पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिसिंग को अधिक प्रभावी और सुगम बनाया जा सकेगा।नई चौकी के अंतर्गत देवराकोट, सरायनामू, इस्माइल नगर, सिहोरा, कलाफरपुर, सरजूपुर, थरेरू, गोडवा, सनाहा, डेलुवाभारी और हरिबन्धनपुर ग्...