आजमगढ़, फरवरी 27 -- आजमगढ़, संवाददाता। पीएम कुसुम सी-2 योजना के तहत जनपद के रौनापार विद्युत सब स्टेशन के पास चार एकड़ क्षेत्रफल में 1.203 मेगावाट का सोलर पॉवर प्लांट स्थापित किया गया है। यहां जनपद का पहला बड़ा सोलर पॉवर प्लांट लगा है। इस प्लांट से जहां बिजली का उत्पादन बढ़ेगा, वहीं क्षेत्र के किसानों को निर्बाध आपूर्ति मिलेगी। केंद्र और प्रदेश सरकार के सहयोग से ऊर्जा के क्षेत्र के संरचनात्मक सुधार के साथ ही फीडरों के सोलराइजेशन करने के लिए प्रधानमंत्री कुसुम योजना (कंपोनेंट सी 2) योजना शुरू की गई है। इस योजना से ऊर्जा में आत्मनिर्भरता के साथ ही निर्बाध गति से बिजली मिलने से किसानों की आय में वृद्धि होगी। इस योजना का उद्देश्य किसानों को सौर ऊर्जा के माध्यम से सिंचाई और बिजली की सुविधा उपलब्ध कराना, डीजल और परंपरागत बिजली पर निर्भरता कम करना और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.