सिमडेगा, नवम्बर 28 -- बानो, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय रौतिया समाज विकास परिषद के प्रदेश अध्यक्ष रोहित कुमार सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया से मुलाकात की। मौके पर समाज के पदधारियों ने विधायक को मांग पत्र सौंपा। जिसमें कहा गया कि रौतिया समुदाय की जमीन सीएनटी एक्ट में शामिल नहीं होने के कारण बाहरी लोगों द्वारा इसे हड़पने की घटनाएँ बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि जमीन संरक्षण से समुदाय का सामाजिक और आर्थिक विकास सुनिश्चित होगा। इसके साथ ही समाज ने सरकार से रौतिया जाति को मिलने वाली शिक्षा, स्वास्थ्य, कानूनी सहायता और कल्याण संबंधी चार प्रमुख सुविधाओं को तत्काल लागू करने की भी मांग की। मौके पर रामलखन सिंह, शालीग्राम सिंह, विश्वनाथ सिंह, कलेश्वर सिंह, किशुन सिंह, देवपाल साय, श्याम सुंदर, कर्मपाल सिंह, पुस्तोतम सिंह,...