सिमडेगा, मई 17 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के लचरागढ़ स्थित तारकेश्वर सिंह की अध्यक्षता में अखिल भारतीय रौतिया समाज विकास परिषद् क्षेत्रीय समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता देवकुमार सिंह ने किया। बैठक में सामाजिक एकता पर बल दिया गया। बैठक में शहीद बख्तर साय मुंडल सिंह स्मृति भवन के जीर्णोद्धार करने के संबंध में चर्चा किया गया तथा लोगों से भवन निर्माण हेतु आर्थिक,शारीरिक सहयोग करने का आग्रह किया गया। बैठक में क्षेत्रीय समिति के पुनर्गठन पर चर्चा किया गया जिसमें पूर्व के क्षेत्रीय समिति को ही सर्वसम्मति से बरकरार रखने का निर्णय लिया गया। समिति के कार्यकारिणी समिति विस्तार करने का निर्देश दिया गया। यह भी पढ़ें- औरंगाबाद जिले का नाम देव करने का लिया गया संकल्प क्षेत्रीय अध्यक्ष देवकुमार सिंह ने कहा कि समाज के विकास के लिए सभी को एकजुट होने ...