बस्ती, मई 31 -- बस्ती, निज संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के रौतापार मोहल्ले में शनिवार की भोर में हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। एक घर के सामने हुई फायरिंग का घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई थी। अचानक हुई फायरिंग की आवाज से पूरे मोहल्ले में लोग सहम गए और अपने घरों से बाहर निकल आए थे। बाइक से आए तीन युवकों ने एक घर के बाहर फायरिंग कर दहशत फैलाई थी। फायरिंग के बाद तीनों मौके से भाग निकले थे। कोतवाल मोतीचंद राजभर ने बताया कि तीनों आरोपितों की पहचान हो चुकी है। यह भी पढ़ें- बाइक खड़ी करने के विवाद में दो भाइयों पर हमला तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर धरपकड़ का प्रयास किया जा रहा है। रौतापार निवासी सौरभ श्रीवास्तव ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया है कि शनिवार की भोर में पुरानी रंजिश को लेकर हथ...