बस्ती, जून 18 -- बस्ती, निज संवाददाता। मानचित्र स्वीकृत कराए बगैर प्लाटिंग कर जमीन बेचने पर कार्रवाई करते हुए बीडीए ने अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई कोतवाली थानाक्षेत्र स्थित रौता चौराहा के पास शनि मंदिर के पीछे हुई। कार्रवाई का निर्देश बीडीए सचिव कीर्ति प्रकाश भारती ने दिया था। कार्रवाई का नेतृत्व बीडीए प्रभारी एक्सईएन हरिओम गुप्ता ने किया।बीडीए सचिव ने बताया कि शहर के रौता चौराहा स्थित शनि मंदिर के पीछे गाटा संख्या 227 स्थित है। यहां पर सुखराम, पन्नालाल और योगमाया की ओर से एक हजार वर्ग मीटर के भूमि पर प्लाटिंग कर भवन के लिए बेचा जा रहा था। इस प्लाटिंग व भूमि का नक्शा नहीं बनवाया गया है। इसके चलते प्लाटिंग को ध्वस्त करने का निर्देश दिया गया है। निर्देश पर एक्सईएन हरिओम गुप्ता अपनी टीम व कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे।...