भागलपुर, जून 19 -- कटिहार से चंदन की रिपोर्ट शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए रौतारा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को अवैध शराब के विरुद्ध विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी के निर्देश पर थानाध्यक्ष लालसर बिन्द के नेतृत्व में संचालित इस अभियान में पुलिस टीम ने विभिन्न संभावित ठिकानों पर सघन तलाशी ली और सैकड़ो लीटर अवैध अर्द्ध निर्मित शराब बरामद कर उसे जमीन पर गिरा दिया। अभियान के दौरान बरामद शराब को बिहार उत्पाद एवं मद्य निषेध अधिनियम के प्रावधानों के तहत विधिसम्मत प्रक्रिया अपनाते हुए नष्ट कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। यह भी पढ़ें- रौतारा में अवैध शराब पर पुलिस का बड़ा प्रहार उन्होंने स्पष्ट किया कि शराबबंदी कानून का उल्...