गोड्डा, अप्रैल 20 -- गोड्डा एक प्रतिनिधि। शहर के रौतारा चौक पर यात्रियों को बुनियादी सुविधाओं के अभाव में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां रोजाना बड़ी संख्या में लोग अपने गंतव्य तक जाने के लिए सवारी का इंतजार करते हैं, लेकिन यात्री शेड नहीं होने के कारण उन्हें हर मौसम में खुले आसमान के नीचे खड़ा रहना पड़ता है। स्थानीय निवासी कुणाल कुमार ने बताया कि गर्मी, बारिश और सर्दी हर मौसम में यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। बरसात के समय तो हालत और भी खराब हो जाती है। लोगों को भीगते हुए ही वाहन का इंतजार करना पड़ता है, उन्होंने कहा। स्थानीय राकेश रौशन ने भी इस समस्या को गंभीर बताते हुए कहा कि रौतारा चौक एक प्रमुख आवागमन बिंदु है, लेकिन यहां बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। यदि यहां एक यात्री शेड बना दिया जाए तो हजारों लोगों ...