मुजफ्फरपुर, फरवरी 16 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता नगर निगम के स्तर से रौतनिया स्थित कचरा डंपिंग सेंटर में विशेष केमिकल (दवा) का छिड़काव कराया जा रहा है। दुर्गंध के साथ ही मच्छर व मक्खियों को नियंत्रित करने को लेकर छिड़काव किया जा रहा है। हाल में हुई विशेष कमेटी की बैठक में सदस्यों ने डंपिंग सेंटर के आसपास छिड़काव का मुद्दा उठाया था। सिटी मैनेजर रीतेश कुमार के मुताबिक विशेष सफाई कार्य कराए जा रहे हैं। साथ ही डंपिंग सेंटर परिसर में कचरे के ढेर के आसपास प्रभावी तरीके से दवा छिड़काव की व्यवस्था की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...