नवादा, जनवरी 24 -- नवादा/रोह, हिप्र/निप्र नवादा में एक ग्रामीण चिकित्सक की हत्या कर उसका शव जला दिया गया। मृतक का अधजला शव शुक्रवार की दोपहर जिले के रोह थाना क्षेत्र के कोशी गांव से पश्चिम दिशा में सड़क से करीब 100 मीटर दूर बधार में गेहूं के खेत से बरामद किया गया। उसका अधजला सिर व पैर घटनास्थल से बरामद किया गया। इससे उसके शव की पहचान हुई। मृतक 47 वर्षीय अशोक मिस्त्री रोह थाना क्षेत्र के गोड़ीहारी गांव के राजेन्द्र मिस्त्री का बेटा था। वह एक ग्रामीण चिकित्सक था और कोशी गांव में उसका क्लीनिक था। घटनास्थल पर दो-तीन मीटर के फासले पर अलग-अलग जला हुआ सिर व पैर बरामद किये गये। आशंका है कि पहले उसकी हत्या कर दी गयी और बाद में उसका शव जला दिया गया। घटनास्थल से काफी मात्रा में खून के धब्बे बरामद किये गये हैं। ग्रामीणों द्वारा शव होने की सूचना पर पु...