नवादा, अप्रैल 19 -- रोह बाजार में स्थाई दुकानों के आगे फुटपाथी दुकानें लगने से पब्लिक परेशान है। क्योंकि, फुटपाथी दुकानें सड़क पर लगती हैं। जिसके कारण बाजार में जाम की समस्या बरकरार है और बाजार से गुजरने वाले लोगों के साथ स्कूली बच्चे, मरीज, सरकारी सेवक भी प्रतिदिन जाम से जूझ रहे हैं। शादी ब्याह के तगड़े लग्न के बीच शनिवार को दोपहर में भी कुछ ऐसा ही नजारा दिखाई दिया। जहां चिलचिलाती धूप में सैकड़ों राहगीर जाम में फंसे दिखाई दिए। इसी बीच कई स्कूल वैन भी जाम में फंसे रहे। लग्न को लेकर बाजार में महिलाओं की भीड़ अधिक थी, जिन्हें खरीदारी करने में काफी दिक्कत महसूस हो रही थी। यह भी पढ़ें- बाजार में अतिक्रमण से जाम की समस्या सड़क पर जाम में फंसे वाहन पर सवार लोग किसी तरह बाजार से निकलने की जुगत भिड़ाते देखे गए। मगर सड़क पर यात्रियों को चढ़ाने के ...