मुजफ्फरपुर, अप्रैल 24 -- मुशहरी। रोहुआ आपूछ गांव में चार दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन संगीतमय संपूर्ण रामायण पाठ का आयोजन किया गया। अजय शंकर सिंह ने संपूर्ण रामायण पाठ का संकल्प लिया। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज एवं सीतामढ़ी से आए व्यास पीठ की सात सदस्यीय टीम ने विधिवत संगीतमय रामायण पाठ शुरू किया। व्यासपीठ सदस्यों में प्रयागराज के श्याम मुरारी, बिमलेश पांडे, सत्यम दूबे, आलोक पांडे, राहुल पांडे आदि शामिल हैं। समिति के सचिव सिद्धार्थ कुमार ने बताया कि शुक्रवार की रात में पाठ संपन्न होगा। 25 दिसंबर को बागेश्वर धाम सरकार बाबा धीरेंद्र शास्त्री का दरबार लगेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...