फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 11 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। मोहम्मदाबाद के रोहिला चौराहे पर ट्रैक्टर ट्राली पलटने से एक पल्लेदार की मौत हो गयी। पल्लेदार ट्रैक्टर ट्राली पर ही सवार था। वह आलू लादने को जा रहा था। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पचंनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मोहम्मदाबाद के शास्त्री नगर निवासी 20 वर्षीय धीरेंद्र पल्लेदारी का काम करता था। सुबह धीरेंद्र रोहिला में एक ट्रैक्टर पर सवार होकर जा रहा था। उसे रोहिला में ट्रैक्टर पर आलू लादना था। जैसे ही खाली ट्रैक्टर ट्राली रोहिला चौराहे पर पहुंची कि उसी समय एक मंदिर के निकट असंतुलित होकर ट्रैक्टर पलट गया। इससे धीरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए लाया गया जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पल्लेदार ...