गढ़वा, अप्रैल 23 -- रमना, प्रतिनिधि। प्रखंड के रोहिला गांव में बिजली विभाग की लापरवाही के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों के खेतों के बीच मात्र 6 फीट की ऊंचाई पर 11000 वोल्ट का हाईटेंशन बिजली तार लटक रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इससे खेतों की जुताई, बुआई और फसल की ढुलाई करना जोखिम भरा हो गया है। ट्रैक्टर व अन्य कृषि यंत्रों के संचालन के दौरान दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि इसकी सूचना कई बार बिजली विभाग को दी जा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इतना ही नहीं सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में भी आवेदन देकर समाधान की मांग की गई थी, परंतु उस पर भी अमल नहीं किया गया। उक्त संबंध में कनीय अभियंता महादेव महतो ने बताया कि कर्मचारियों की लापरवाही के कारण उन्हें सूचना देर से मिली। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ह...