गोरखपुर, मई 21 -- जंगल कौड़िया, हिन्दुस्तान संवाद। सदर तहसील अंतर्गत चिलुआताल थाना क्षेत्र स्थित रामपुर गांव के पक्षिम रोहिन नदी में अवैध खनन का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। नियम के विपरीत लगभग एक दर्जन से अधिक पोकलेन मशीन से नदी के बिल्कुल नजदीक से मिट्टी को काटकर डंपरों से ले जाया जा रहा है। वहीं, खनन माफियाओं द्वारा राप्ती नदी पर बने बांधों को पूरी तरह से अस्त व्यस्त किया जा चुका है। विभाग अवैध खनन को लेकर पूरी तरह से मूकदर्शक बना हुआ है।ग्रामीण बेचू, कुंदन, पांचू निषाद, फागू प्रसाद, विनोद आदि का कहना है कि यह खनन माफियाओं की दिनचर्या बन चुकी है। क्षेत्र वासियों ने खनन करने वाले माफियाओं का विरोध किया था, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों के बावजूद इसपर कोई कार्यवाही नहीं की गई। गांव वालों ने कहा कि यदि यह रुका नहीं तो नदी की धारा मुड़कर बाध ...