मेरठ, जनवरी 8 -- सरधना के सनसनीखेज रोहित हत्याकांड के आरोपी किशोर को पुलिस ने बुधवार को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया। किशोर को संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। वहीं, इस मामले में अन्य किसी आरोपी की भूमिका को लेकर भी पुलिस जांच कर रही है। दूसरी ओर इस मामले में शव का अंतिम संस्कार परिजनों ने मुजफ्फरनगर में किया है। मुजफ्फरनगर कोतवाली निवासी रोहित की सोमवार रात को सरधना के सलावा क्षेत्र में हत्या कर लाश को मोबिल ऑयल डालकर जला दिया था। जांच पड़ताल में सलावा गांव निवासी टेंपो चालक को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार रोहित सकौती से टेंपो में बैठकर सरधना के ज्वालागढ़ में मौसी के घर आ रहा था। इसी बीच टेंपो चालक ने एक गाना चला दिया, जिसका रोहित ने विरोध किया। इसी को लेकर टेंपो चालक किशोर और रोहित में विवाद हो गया। इसी विवाद की रंजिश में किशोर ने रोहित को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.