गुड़गांव, जनवरी 8 -- गुरुग्राम। रोहित शौकीन हत्याकांड में अपराध शाखा मानेसर ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किए गए अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाले दो मुख्य आरोपियों को सोनीपत से गिरफ्तार किया है। इस सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस अब तक कुल 12 आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा चुकी है। सोनीपत के बस स्टैंड से हुई गिरफ्तारी क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सोनीपत के गांव गंगाना बस स्टैंड पर छापेमारी की। पुलिस ने 25 वर्षीय अमित उर्फ मीता और 23 वर्षीय वाशु को काबू किया। दोनों आरोपी सोनीपत के ही रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके पास से वारदात में इस्तेमाल की गई एक स्कूटी भी बरामद की है। सुनील सरधाना के कहने पर दी थी पिस्टल पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने मुख्य साजिशकर्ता गैंगस्टर सुनील सरधाना के निर्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.