नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी अपनी दमदार फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। रोहित शेट्टी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे सक्सेसफुल डायरेक्टरों में से एक रहे हैं, जिन्होंने अपने करियर में सिम्बा, चेन्नई एक्सप्रेस, सिंघम और गोलमाल जैसी फ्रेंचाइजी दी हैं। इन दिनों वह अपनी अपकमिंग फिल्म 'गोलमाल 5' की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। प्रोफेशनल लाइफ के साथ रोहित अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। इसी बीच अब रोहित शेट्टी ने एक ऐसा क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जिसने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया है।फायरिंग के बाद रोहित ने किया मजाकिया पोस्ट याद दिला दें कि हाल ही में रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग हुई थी। इस बात को लेकर उनके फैंस काफी परेशान थे। ऐसे में अब रोहित ने अपने घर पर हुई फायरिंग के बाद, मजाकिया अंदाज में ...