नई दिल्ली, फरवरी 16 -- बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर हुई फायरिंग के बाद एक नई अपडेट सामने आई है। इस मामले में मुंबई पुलिस ने 6 नए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें डायरेक्टर के घर के बाहर चार राउंड फायर करने वाला आरोपी भी शामिल है। इन 6 आरोपियों को राजस्थान और हरियाणा से गिरफ्तार किया गया है। अब तक पुलिस की पकड़ में 11 लोग आ गए हैं। डायरेक्टर के घर 1 फरवरी को रात 12:43 पर फायरिंग की गई थी। इस फायरिंग में एक गोली डायरेक्टर के पहले फ्लोर का शीशा तोड़कर अंदर घुस गई थी।शूटर को किया गिरफ्तार इस मामले में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जबरन वसूली मामले में रविवार रात को हरियाणा और राजस्थान से शूटर दीपक शर्मा और इस मामले में शामिल पांच अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। इस फायरिंग मामले में अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इससे प...