नई दिल्ली, जून 11 -- इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान तीन मैच की वनडे सीरीज का आगाज शनिवार 13 जून से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मैच धर्मशाला में खेला जाएगा। इस मैच के दौरान मैदान पर कदम रखते ही टीम इंडिया के स्टार ओपनर रोहित शर्मा इतिहास रच देंगे, वह वनडे क्रिकेट में भारत के लिए खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन जाएंगे। जी हां, हिटमैन इस दौरान 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे। रोहित शर्मा हाल ही में फिटनेस टेस्ट पास कर भारतीय टीम से जुड़े हैं और वह तीन मैच की इस सीरीज में खेलने के लिए एकदम तैयार हैं। वहीं स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और हरफनमौला हार्दिक पांड्या चोट के चलते अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। इन दोनों खिलाड़ियों की वापसी की उम्मीद इंग्लैंड दौरे पर की जा सकती है। यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी क्या आज मचाएंगे धमाल? यहां देखें ...