नई दिल्ली, जून 5 -- भारतीय वनडे टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे। हालांकि वह आठ जून को बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में फिटनेस जांच के लिए रिपोर्ट करने वाले हैं। आईपीएल के दौरान रोहित की जांघ की मांसपेशियों में भी खिंचाव आ गया था और उन्हें कुछ मैच से बाहर रहना पड़ा था। उन्हें फिटनेस के आधार पर ही अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है। सहायक कोच रयान टेन डेशकाटे ने कहा है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा की उपलब्धता पर आगामी कुछ दिनों में उनकी फिटनेस को देखते हुए अंतिम फैसला लिया जाएगा। हालांकि कई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि विराट कोहली आगामी सीरीज में नहीं खेलेंगे।टीम से कब जुड़ेंगे? टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक एक सूत्र ने कहा, ''रोहित 8 जून को...