मुंबई, मई 5 -- मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज रियान रिकेल्टन ने कहा कि वह बल्लेबाजी के अलग-अलग पहलुओं पर रोहित शर्मा से सीख लेने का मौका नहीं चूकते हैं। उन्होंने कहा कि यह भारतीय सुपरस्टार कुछ ऐसे शॉट खेलता है जिनके बारे में वह सपने में भी नहीं सोच सकते। रिकेल्टन (83) और रोहित (84) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मुंबई इंडियंस के लिए मजबूत जोड़ी बनाई है। उन्होंने पहले विकेट के लिए तीसरी और इस सत्र की दूसरी शतकीय साझेदारी निभाई जिससे उनकी टीम सोमवार को मुंबई के वानखेड़े मैदान में लखनऊ सुपर जायंट्स पर छह विकेट से जीत हासिल करने में सफल रही।मैंने उनसे टेस्ट और वनडे बैटिंग की सीख ली: रिकेल्टन रिकेल्टन ने रोहित से मिली सलाह के बारे में मैच के बाद पत्रकारों से कहा, 'पहले साल में मैंने उनसे बल्लेबाजी को लेकर थोड़ा और सीखा। मैंने उनसे टी20 ब...