नई दिल्ली, जुलाई 20 -- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की विजेता भारतीय टीम रोहित शर्मा की कप्तानी में बनी थी, लेकिन इसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने कप्तानी शुभमन गिल को सौंप दी। सिलेक्टर्स ने भविष्य को ध्यान में रखते हुए रोहित से कप्तानी ले ली थी और गिल को नया कप्तान वनडे क्रिकेट में घोषित किया था। इसके बाद से शुभमन गिल ने गौतम गंभीर के साथ मिलकर एक नई जोड़ी बनाई। गौतम गंभीर पहले से ही हेड कोच थे, लेकिन यह जोड़ी वनडे क्रिकेट में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है। टेस्ट क्रिकेट में भी हाल बहुत बढ़िया दोनों की जोड़ी का नहीं हैं। दरअसल, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद से भारत ने अब तक चार वनडे सीरीज खेली हैं। इनमें से 3 सीरीज भारत गिल और गंभीर की जोड़ी के नेतृत्व में हार चुकी है। शुभमन गिल ने कप्तान रहते हुए सिर्फ एक ही वनडे सीरीज जीती ...