नई दिल्ली, फरवरी 23 -- एडेन मार्करम की अगुवाई वाली साउथ अफ्रीका टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मैच में भारत को 76 रनों से ऐतिहासिक हार थमाई। यह भारत की टी20 वर्ल्ड कप में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी हार है। साउथ अफ्रीका ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 187/7 का स्कोर खड़ा करने के बाद डिफेंडिंग चैंपियन भारत को 111 रनों पर समेटा। मार्करम टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा जीत प्रतिशत वाले कप्तानों (कम से कम 10 मैचों में कमान संभाली) की लिस्ट में रोहित शर्मा से आगे निकलकर टॉप पर पहुंच गए हैं। पूर्व भारतीय कप्तान रोहित ने 2024 में सबसे छोटे फॉर्मेट का वर्ल्ड कप जीतने के बाद टी20 इंटरनेशनल को अलविदा कह दिया था। वह टेस्ट क्रिकेट से भी संन्यास ले चुके हैं। मार्करम ब्रिगेड ने मौजूदा टूर्नामेंट में अभी तक एक भी मैच नहीं गंवाया है। फिलहाल,...