नई दिल्ली, अप्रैल 12 -- Rohit Sharma vs Virat Kohli: मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2026 का 20वां मुकाबला आज यानी रविवार, 12 अप्रैल को खेला जाना है। एमआई वर्सेस आरसीबी मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। मुंबई वर्सेस बेंगलुरु मुकाबले का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं क्योंकि इस मैच के दौरान उन्हें रोहित शर्मा और विराट कोहली की झलक देखने को मिलती है। ज्यादातर समय यह दोनों दिग्गज एक ही टीम के लिए खेलते हैं, बस आईपीएल में ही रोहित और विराट एक दूसरे के सामने होते हैं। ऐसे में फैंस को यह बैटल देखना खूब रास आता है। ऐसा नहीं है कि फैंस ही इस जंग का मजा उठाते हैं। रोहित शर्मा और विराट कोहली का भी रिकॉर्ड एक दूसरे की टीम के खिलाफ शानदार रहा है। यह भी पढ़ें- अंपायर से बहस करना नीतीश राणा को पड़ा भारी, BCCI...