नई दिल्ली, मार्च 22 -- मुंबई इंडियंस एक बार फिर से इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल की पसंदीदा टीमों में से एक है। रोहित शर्मा की कप्तानी में पहली ही ये टीम पांच बार चैंपियन बन चुकी है, जबकि छठी ट्रॉफी की तलाश मैनेजमेंट को हार्दिक पांड्या से होगी, जो पिछले दो साल से टीम के कप्तान हैं। मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 की शुरुआत रविवार 29 मार्च से करने वाली है। इससे पहले पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के फैंस से वादा किया है कि टीम छठी ट्रॉफी जीतने की पूरी कोशिश करेगी। दरअसल, हर बार की तरह मुंबई इंडियंस ने इस बार भी एक टीम बोंडिंग प्रोग्राम रखा था, जिसे The MIx नाम दिया था। इसमें सारे क्रिकेटर, कोच और मैनेजमेंट के लोग शामिल थे। फैंस को भी इस प्रोग्राम को देखने को मौका मिला, जहां मुंबई इंडियंस के क्रिकेटर्स ने खूब मस्ती की। इसी दौरान रोहि...