नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- 'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित शर्मा आईपीएल 2026 में अच्छे टच में दिखे हैं। वह शुरुआती दो मैचों में 113 रन जोड़ चुके हैं। मुंबई इंडियंस (एमआई) का हिस्सा रोहित ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ 38 गेंदों में 78 रनों की आतिशी पारी खेली, जिसमें छह चौके और इतने ही सिक्स हैं। उन्होंने शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के विरुद्ध 26 गेंदों में पांच चौकों और एक सिक्स की बदौलत 35 रन बटोरे। 38 वर्षीय रोहित ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में इतिहास में एक स्पेशल शतक कंप्लीट कर लिया है। 'हिटमैन' से आगे लिस्ट में सिर्फ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली हैं।ऐसा करने वाले दूसरे प्लेयर बने रोहित दरअसल, रोहित आईपीएल में 100 बार 30 प्लस स्कोर का आंकड़ा छूने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। वह साल 2...