नई दिल्ली, सितम्बर 26 -- अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी वेस्टइंडीज वनडे सीरीज में एक बार फिर मैदान पर खेलने उतरेंगे। हाल ही में उनके संन्यास को लेकर काफी चर्चा हुई थी। कई रिपोर्ट में सामने आया था कि चयनकर्ताओं ने उन्हें टीम के आगे के प्लान का हिस्सा नहीं मान रहे थे। हालांकि बीसीसीआई सचिव ने खबरों को खारिज कर दिया था। वेस्टइंडीज सीरीज से पहले रोहित शर्मा ने विश्व कप को लेकर अपनी महत्वाकांक्षाएं बिल्कुल साफ कर दी हैं। पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा कि करियर खत्म होने का ख्याल उनके मन में आता ही नहीं। यह भी पढ़ें- शुभमन गिल की कप्तानी पर खुलकर बोले विराट कोहली, कहा- अभी सीख रहे हैंरोहित शर्मा पर रहेंगी नजरें रोहित शर्मा ने अपनी पिछली सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया और आखिरी मुकाबले में शतक लगाकर आलोचकों को करारा जवाब दिया। वे...