रोहित शर्मा ने की शाहिद अफरीदी के 'छक्कों' के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी, न्यूजीलैंड के खिलाफ रचा इतिहास
नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में 2 छक्के जड़ इतिहास रचा। 5 मैच की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में 135 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए हिटमैन ने 23 रनों की पारी खेली, इस पारी के दौरान उन्होंने 2 चौके और इतने ही गगनचुंबी छक्के लगाए। न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 छक्के लगाते ही रोहित शर्मा ने इतिहास रच दिया। वह कीवी टीम के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अब 50 ओवर क्रिकेट में 51 छक्के लगाए हैं। वह वनडे क्रिकेट में तीन विपक्षी टीमों के खिलाफ 50 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले दूससे बल्लेबाज बने हैं। उन्होंने इस मामले में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। यह भी पढ़ें- मिशेल इतिहास रचने से चूके, नंबर-2 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.