नई दिल्ली, अगस्त 5 -- रोहित शर्मा वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया के लिए खेलेंगे या नहीं? ये अभी भी एक बड़ा सवाल है। भले ही बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने 19 जुलाई को उनके आखिरी इंटरनेशनल मैच खेलने वाली खबरों का खंडन किया है, लेकिन कोई भी इस बात को आश्वासन रोहित को नहीं दे रहा है कि वे साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप के लिए स्कीम ऑफ थिंग्स का हिस्सा हैं। इसी को लेकर पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने विस्तार से लेकर बात की और बताया कि आखिर बात क्या हो सकती है। 16 जुलाई को एक खबर आती है कि 19 जुलाई 2026 को लॉर्ड्स में रोहित शर्मा अपना आखिरी मैच खेलेंगे। हालांकि, इससे पहले बीसीसीआई ने उनके रिटायरमेंट का खंडन कर दिया था, जबकि रोहित शर्मा ने 138 रनों की पारी खेलकर सभी का मुंह बंद कर दिया था। हालांकि, भारत मैच...