नई दिल्ली, जनवरी 25 -- भारत सरकार ने गणतंत्र दिवस 2026 की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा की है, जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को पद्मश्री सम्मान के लिए चुना गया है। महाराष्ट्र से आने वाले रोहित शर्मा को खेल के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए यह प्रतिष्ठित पुरस्कार दिया गया है। पद्मश्री भारत का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है, जो भारत रत्न, पद्म विभूषण और पद्म भूषण के बाद आता है। रोहित को यह सम्मान मिलना उनके शानदार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर और नेतृत्व क्षमता की एक बड़ी पहचान है। रोहित शर्मा से पहले भारतीय क्रिकेट के कई दिग्गजों को इस गौरवशाली सम्मान से नवाजा जा चुका है। क्रिकेट के इतिहास में अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले सचिन तेंदुलकर को 1999 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। वहीं, भारत को 1983 म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.