नई दिल्ली, नवम्बर 28 -- सूर्यकुमार यादव ने रोहित शर्मा को फिर से मुंबई इंडियंस (एमआई) की कप्तानी मिलने पर रिएक्ट किया है। उन्होंने तीन शब्दों में 'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित का रुतबा बताया। सूर्या ने 39 वर्षीय रोहित को लीडर, भाई और मेंटोर करार दिया। एमआई ने शुक्रवार (27 नवंबर) को रोहित को आईपीएल 2027 के लिए कप्तान नियुक्त किया। हार्दिक पांड्या के पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) से जुड़ने के बाद मुंबई ने फिर से अपने सबसे सफल कप्तान की ओर रुख करने का फैसला किया। हार्दिक 'ट्रेड' (खिलाड़ियों की अदला-बदली) के तहत पंजाब में गए हैं। मुंबई ने पंजाब से पेसर अर्शदीप सिंह को शामिल किया। रोहित 2013 से आईपीएल 2023 तक एमआई के कप्तान थे। उसके बाद, रोहित को हटाकर आईपीएल 2024 में हार्दिक को बागडोर सौंपी गई थी। हार्दिक ने तीन सीजन मुंबई पलटन की कप्तानी की।'पलटन...