नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- लंबे समय से रोहित शर्मा के वनडे भविष्य को लेकर चर्चा चल रही है। उनकी 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए उपलब्धता पर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं। 39 वर्षीय रोहित को इस महीने के आखिर में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर करने की भी अटकलें लगने लगीं। हालांकि, भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने भी सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। बीसीसीआई ने क्लियर मैसेज दिया कि पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज की जगह को कोई खतरा नहीं है। बीसीसीआई ने गुरुवार को मुंबई स्थित अपने मुख्यालय में रिव्यू मीटिंग की, जिसमें कई मुद्दों पर चर्चा हुई। मीटिंग में बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया के अलावा हेड कोच गौतम गंभीर, कप्तान शुभमन गिल (टेस्ट-वनडे), श्रेयस अय्यर (T20I) और सेंटर ऑफ एक्सिलेंस (सीओई) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण मौजूद थे। चीफ सिलेक्टर निजी कारणों...