नई दिल्ली, जुलाई 25 -- रोहित शर्मा के रिटायरमें से लेकर गौतम गंभीर की नौकरी जाने तक बीसीसीआई की तरफ से सभी सवालों के जवाब दिए गए हैं। इंग्लैंड दौरे पर कहा जा रहा था कि हिटमैन आखिरी वनडे के बाद रिटायरमेंट का ऐलान कर सकते हैं। मैच से पहले क्रिकेट का बाजार इस खबर से काफी गर्म था। हालांकि रोहित ने तीसरे वनडे में 138 रनों की धुआंधार पारी खेल अपने आलोचकों के मुंह पर ताला लगा दिया और यह भी साफ कर दिया कि उनकी नजरें 2027 वर्ल्ड कप खेलने पर है। वहीं यूके टूर पर तीनों सीरीज गंवाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर की जॉब पर भी सवाल उठने लगे है। आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज हारने के बाद भारत को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा। यूके टूर पर भारत 10 में से सिर्फ 1 ही मैच जीत पाया। यह भी पढ़ें- T20I में 2026 में सबसे ज्यादा रन; ईश...