रोहित शर्मा के इंटरनेशनल क्रिकेट में 19 साल पूरे, देखें सबसे लंबे करियर वाले टॉप 7 भारतीय
नई दिल्ली, जून 23 -- इंटरनेशनल क्रिकेट में न ही डेब्यू आसान है और न ही लंबे समय तक टिके रहना। यहां खिलाड़ी को अपने खेल का सर्वोच्च स्तर बनाए रखने की जरूरत होती है। ऐसे में चुनिंदा क्रिकेटर ही 10 या 15 साल से अधिक खेल पाते हैं। इस स्तर पर 19 साल तक टिके रहना तो और भी मुश्किल होता है। हालांकि, 'हिटमैन' रोहित शर्मा ने यह कारनामा अंजाम दिया है। उन्होंने आज यानी 23 जून को इंटरनेशनल क्रिकेट में 19 साल पूरे कर लिए हैं। रोहित ने 23 जून 2007 को अपना पहला इंटरनेशनल मैच आयरलैंड के विरुद्ध खेला था। यह वनडे मुकाबला था, जो बेलफास्ट में आयोजित हुआ। रोहित को डेब्यू मैच में बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था।दो फॉर्मेट से रिटायर हो चुके रोहित रोहित ने अपना पहला टी20 इंटरनेशनल मैच सितंबर 2007 में खेला था। वहीं, 'हिटमैन' को टेस्ट डेब्यू का अवसर 2013 में मिला था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.