नई दिल्ली, जून 12 -- भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला शनिवार, 13 मार्च को हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एशोसिएशन धर्मशाला में खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय टीम के लिए रोहित शर्मा खेलते हुए नजर आएंगे, जबिक विराट कोहली हेमस्ट्रिंग की चोट के कारण इस पूरी सीरीज से बाहर हैं। मैच की पूर्व संध्या पर पत्रकारों से प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने विराट कोहली के अनुपलब्ध होने को भारत के लिए एक बड़ी कमी बताया है। हालांकि, रोहित शर्मा की टीम में वापसी से वे बेहद खुश हैं और इससे टीम को मजबूती मिलेगी। यह भी पढ़ें- कोहली-हार्दिक के बिना वनडे WC की तैयारी शुरू करेगी भारतीय टीम, कल पहला मैचविराट कोहली की कमी खलेगी अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे से पहले मोर्केल ने कहा कि विराट कोहली को प्राप्त अनुभव और म...