नई दिल्ली, मार्च 27 -- भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए बतौर बल्लेबाज खेलने के लिए तैयार हैं। रोहित टी20 और टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं और अब सिर्फ वनडे में खेलते हुए नजर आते हैं। हालांकि वनडे सीरीज काफी कम हो रही हैं, ऐसे में खुद को फिट रखने के लिए रोहित पहले से ज्यादा मेहनत कर रहे हैं। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी मुंबई के खिलाड़ियों और स्टाफ से मिल रही थी, इस दौरान वह रोहित से भी मिली। हालांकि उन्होंने कहा कि वह पूर्व कप्तान को पहचान नहीं सकी। मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें नीता अंबानी मुंबई के बल्लेबाज रोहित शर्मा को देखने के बाद हैरान रह गईं। उन्होंने कहा, ''रोहित मैं तुमको पहचान नहीं सक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.