नई दिल्ली, सितम्बर 21 -- भारत-वेस्टइंडीज 3 मैच की वनडे सीरीज का आगाज 27 सितंबर से होने जा रहा है। इस सीरीज को लेकर फैंस बहुत एक्साइटेड हैं। हो भी क्यों ना उन्हें भारत के दो सुपरस्टार रोहित शर्मा और विराट कोहली की जो झलक देखने को मिलेगी। रोहित-कोहली टी20 और टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं। ऐसे में यह दोनों सिर्फ वनडे क्रिकेट के दौरान ही फैंस का मनोरंजन कर पाते हैं, इन दोनों की झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। 2027 वर्ल्ड कप को देखते हुए रोहित शर्मा के वनडे करियर पर भी कई बार सवाल उठे, उनकी उम्र को लेकर भी कई बातें हुईं। हालांकि उन्होंने अपने आलोचकों को जबवाब इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में शतक जड़के दिया। अब हिटमैन का सिलेक्शन वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में भी हुआ है। यहां उनकी नजरें 10 बड़े रिकॉर्ड्स पर होगी। इस सीरीज में कम...