नई दिल्ली, नवम्बर 28 -- आईपीएल 2027 के लिए मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को अपना कप्तान नियुक्त किया है। फ्रेंचाइजी ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की है। रोहित को दोबारा कप्तान बनाए जाने के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ का मानना है कि इससे मुंबई इंडियंस ना सिर्फ आईपीएल टाइटल जीतना चाहेगी बल्कि उनका एक और लक्ष्य भी होगा। फ्रेंचाइजी चाहेगी कि रोहित शर्मा की कप्तानी में नए कैप्टन को ग्रूम किया जाए। इसलिए जो भी उप-कप्तान बनेगा वह रोहित शर्मा के काफी क्लोज होकर काम करेगा। भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज और दुनिया के तेज तर्रार फील्डरों में मशहूर कैफ ने कहा कि मुंबई इंडियंस में रोहित शर्मा की सबसे उपयुक्त पोजीशन कप्तानी ही है। अगर आपके पास रोहित शर्मा मौजूद हैं तो उनका बेहतर उपयोग लीडरशिप रोल में ही किया जा सकता है। वे बड़े मैच के प्लेयर हैं और ...