नई दिल्ली, सितम्बर 24 -- एमएस धोनी की अगुवाई में टीम इंडिया ने आज ही के दिन 19 साल पहले टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर आईसीसी ट्रॉफी का सूखा खत्म किया था। 2007 में टी20 वर्ल्ड कप का पहला एडिशन साउथ अफ्रीका में खेला गया था। उसी साल वनडे वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज में टीम इंडिया बांग्लादेश से हारकर बाहर हुई थी। ऐसे में युवा खिलाड़ियों से सजी टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप खेलने भेजा गया था और इस टीम की अगुवाई धोनी कर रहे थे। किसी को उम्मीद नहीं थी कि भारत यह वर्ल्ड कप जीतेगा, मगर फाइनल में पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया। इस दौरान रोहित शर्मा ने एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया जो पिछले 19 साल से अमर है। यह भी पढ़ें- 16 भारतीय खिलाड़ियों का ICC रैंकिंग में दबदबा, गिल-बुमराह ने किया कमाल यह रिकॉर्ड है बतौर सबसे युवा भारतीय के रूप में आईसीसी ट...