नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- इंग्लैंड के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर ने अपनी ऑल-टाइम इंडियन प्रीमियर लीग इलेवन चुनी है। वह आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस (जीटी) की ओर से खेल रहे हैं। बटलर की टीम ने हैरान कर दिया है। उन्होंने पांच बार मुंबई इंडियंस (एमआई) को ट्रॉफी जिताने वाले रोहित शर्मा का पत्ता कटा दिया। बटलर ने 2016 में एमआई की तरफ से रोहित की कप्तानी में आईपीएल डेब्यू किया था। वह दो सीजन एमआई का हिस्सा रहे जबकि सात सीजन राजस्थान रॉयल्स (आरआर) का प्रतिनिधित्व किया।कोहली के पार्टनर क्रिस गेल बटलर ने पसंदीदा ऑल-टाइम आईपीएल इलेवन की घोषणा स्टुअर्ट ब्रॉड के 'फॉर द लव ऑफ क्रिकेट' पॉडकास्ट पर की। सबसे पहले बटलर से रोहित, विराट कोहली, क्रिस गेल और खुद में से दो ओपनर चुनने को कहा गया। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के स्टार बल्लेबाज...